Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: मनिहार गोठ में बच्चों का चोर गिरोह सक्रिय, घर के बाहर रखा सामान चोरी कर घटना को दे रहे अंजाम

admin

Thu, Sep 26, 2024

टनकपुर/ क्षेत्र मे बच्चों का चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह के बच्चे गली मोहल्ले में जाकर चोरी को अंजाम दे रहे हैं, बल्कि मौका मिलते ही सामान  भी पार कर दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में छोटी उम्र के बच्चों के द्वारा चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के मुताबिक आज गुरुवार को लगभग 1:00 बजे के आसपास दो बच्चों को ग्रामीणों ने चोरी करते हुए पकड़ा। इन बच्चों के पास  से कट्टे के अंदर रखी हुई चोरी की स्टील की बाल्टी और 2 लीटर की स्टील की केन बरामद की है। सामाजिक कार्यकर्ता बिलाल हुसैन ने बताया कि चोरी के मामले में पकड़े गए बच्चों की उम्र महज 5 साल और 12 साल है फिलहाल ग्रामीणों ने इन दोनों बच्चों को पुलिस कार्रवाई का हवाला देते हुए छोड़ दिया है। इधर ग्राम प्रधान आयशा कंचन ने ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें