Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर हिंदूवादी संगठनो मे उबाल, कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नगर क्षेत्र में निकाला जुलूस,

admin

Tue, Oct 1, 2024

टनकपुर /  जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में समुदाय  विशेष  व्यक्ति द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट से हिंदूवादी संगठन के लोगों ने  नाराजगी व्यक्त कर नारेबाजी करते हुए नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर जुलूस निकाला । जुलूस के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

मंगलवार को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने प्रदर्शन के दौरान आरोपी के खिलाफ कड़ी  से  कार्रवाई की मांग की है। जिसको लेकर उन्होंने नगर क्षेत्र में प्रदर्शन कर जुलूस निकाला। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नगर के विभिन्न मार्गो से  होते हुए जुलूस निकाल कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।

 गौरतलब है कि समुदाय विशेष के व्यक्ति  द्वारा सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट डालकर नगर का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया। जिससे हिंदू संगठनों में उबाल आ गया। कार्यवाही की मांग को लेकर नगर में जूलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। इस मामले में सोमवार की देर रात्रि  मे हिंदूवादि लोगों ने शाम को आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली का घेराव भी किया था ।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पूर्व सभासद मुकीम खान को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। मामले में कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक ने भी पूर्व सभासद मुकीम खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यहां ब्लॉक महामंत्री नरेश विश्वकर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल के महामंत्री हिमांशु प्रजापति, सौरभ कलखुड़िया, अनुराग दूबे, शिवम पूरी, ऋतिक वाल्मिकी, अरुण वाल्मिकी, योगेश वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, सौरभ गिरी, शिवम पुरी, अनमोल पुरी, एवेंद्र जोशी, शेखर सामंत, नरेंद्र रावत, नवीन जोशी, महेश शर्मा, मनीष सिंह बिष्ट आदि रहे।

पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए नगर वासियों से करी अपील की

जनपद चम्पावत पुलिस सभी सर्वसम्मानित से अपील करती है कि जनपद पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  अतः उक्त  प्रकरण में सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक/सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली खबरों पर ध्यान न दे और न ही किसी प्रकार की पोस्ट शेयर करें । 

 

Tags :

जरूरी खबरें