Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: साइबर अटैक के बाद पांच दिनों से मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में नहीं हो पा रही है शिकायतें दर्ज

admin

Sun, Oct 6, 2024

(गणेश दत्त पांडे)

■■ युवा कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री ने ऐसे मामलों की उच्च स्तरीय जांच की करी मांग ।

लोहाघाट। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री भुवन चौबे के अनुसार उत्तराखंड में साइबर हमले से सरकारी कामकाज पिछले पांच दिनों से ठप है। राज्य में सरकारी कामकाज पूरी तरह से अवरुद्ध हो रहे हैं। आईटीडीए के डाटा सेंटर से होस्ट होने वाली सभी 186 एप्लीकेशन और वेबसाइट बंद हैं ।इसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली शिकायत उनके साथ-साथ सचिवालय में भी ई फाइलिंग का काम पूरी तरह से अवरुद्ध हुआ है। पर्यटन विभाग सहित जनता के आपूणी सरकार पोर्टल के तहत बनने वाले जरूरी प्रमाण पत्र जैसे स्थाई निवास,जाति,ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आदि पिछले 5 दोनों से नहीं बन पा रहे हैं। जिससे पूरा सरकारी डाटा समाप्त होने की आशंका है।
यह साइबर हमला करके किसी भी नेटवर्क कंप्यूटर सिस्टम या डिजिटल डिवाइस तथा अनाधिकृत पहुंच के माध्यम से डाटा एप्लीकेशन या अन्य परिसंपत्तियों को चुराने, उजागर करने, बदलने, अक्षम करने या नष्ट करने का जानबूझ कर किया गया प्रयास है इस तरह से साइबर हमलावर महत्वपूर्ण डाटा को चुराने का काम कर रहे हैं। श्री चौबे का यह भी कहना है कि सरकार का डिजिटल उत्तराखंड का दावा फेल हो गया है। उन्होंने इस मामले में भाजपा सरकार कटघरे में खड़ा करते हुए इसकी सीबीआई जांच की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें