Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: मनिहार गोठ में चरमराई पेयजल व्यवस्था से ग्रामीणो मे पनप रहा आक्रोश, जेई समेत अन्य कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

admin

Mon, Sep 30, 2024

टनकपुर/ ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में बीते दो दिनों से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगों को गर्मी के मौसम में पीने के पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जब से  ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में ट्यूबवेल पंप का निर्माण हुआ है। तब से अब तक यह 6 से 8 बार खराब हो चुका है। बार-बार मोटर खराब होने या केवल जलने से इसका सीधा असर कस्बे में होने वाली पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ता है। इसको सुचारू रूप से संचालित करने में चार से पांच दिन तक का समय लग जाता है। करीब 25 हजार की आबादी वाले कस्बे के लोगों की पानी की प्यास मिटाने के लिए इसी ट्यूबवेल पंप के सहारे रहना पड़ता है। समस्या से जूझ रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने इस मामले में जेई समेत अन्य कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जेई टीडी कॉलोनी ने बताया कि मोटर में आई खराबी के चलते क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। टेक्निकल टीम द्वारा मोटर में आई खराबी को ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज शाम सोमवार तक पेयजल आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। फिलहाल ग्राम पंचायत में टैंकर द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है।

Tags :

जरूरी खबरें