Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: सैलानीगोठ इंटर कॉलेज में आयशा बनी शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष•••

admin

Sat, Sep 2, 2023

टनकपुर/ राजकीय इंटर कॉलेज सैलानीगोठ के भवन मे   अभिभावक शिक्षक संघ (पीटीए) की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने की। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी में विद्यालय की प्रगति और कार्यकाल की जानकारी दी। वहीं सर्वसम्मति से संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

 शनिवार को हुई बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष बिलाल हुसैन ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। और सर्वसम्मति से आयशा खातून को अध्यक्ष , प्रधानाचार्य जेपी सिंह को उपाध्यक्ष, प्रवक्ता रमाकांत उपाध्याय को सचिव,और नसरुद्दीन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिभावक सदस्यों में आबिद हुसैन, जरीना खातून, हकीमन खातून, शिव कुमार, और शिक्षक सदस्यों मे कमलेश भट्ट तथा शिक्षिका भावना को चुना गया इस दौरान प्रधानाचार्य ने नवगठित कार्यकारिणी से विद्यालय एवं विद्यार्थियों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य किरण देवी, प्रधान प्रतिनिधि जमीर हुसैन, इंतजार हुसैन,  शाहिद हुसैन, रहीसन खातून, मोहन राय, राहिला खातून सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें