Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बनबसा: सशस्त्र सीमा बल के जवानो को मिली भारी सफलता, SSB ने 11 लाख 500 की धनराशि के साथ एक युवक को पकड़कर कस्टम के सुपुर्द किया

admin

Wed, Apr 9, 2025

बनबसा / सशस्त्र सीमा बल के जवानों को बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान भारी सफलता मिली है। बताया गया कि सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने भारतीय सीमा में 11लाख 500 की भारतीय धनराशि एक युवक से बरामद कर कस्टम के सुपुर्द किया। 

प्राप्त समाचार के अनुसार 57 वीं वहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल, के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशन में सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसबी ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने जाँच प्रक्रिया के तहत नेपाली नागरिक द्वारा बड़ी मात्र में भारत से नेपाल ले जा रहे भारतीय मुद्रा बरामद की है  बताया गया कि बुधवार की सुबह सीमा चौकी बनबसा का एक जाँच दल अपने दैनिक जाँच प्रक्रिया में लगा हुआ था  इसी क्रम में प्रेम सौद (Prem Saud) पिता जीत बहादुर सौद (Jeet Bahadur Saud) नामक  व्यक्ति जिसकी उम्र 27 वर्ष (लगभग) है जो ग्राम- झल्लारी, जिला कंचनपुर, नेपाल का रहने वाला है। जाँच प्रक्रिया हेतु दल के पास आया जिसके पास से कुल 11,00,500/- रूपये जाँच दल को बरामद हुआ | अग्रिम पूछताछ में व्यक्ति ने अपने आप को Banglore शहर में  Swiggy का डिलीवरी बॉय के रूप में काम करने वाला बताया है | व्यक्ति से भरतीय मुद्रा से जुड़ी कागजात दिखाने हेतु कहा गया लेकिंग व्यक्ति के पास कोई भी वैध कागजात नहीं होने के कारण उसे पैसा सहित अग्रिम कार्यवाही हेतु बनबसा कस्टम को सीज़र मेमो के साथ सौप दिया गया है | सशस्त्र सीमा बल के अथक प्रयासों से तस्करों के इस मंसूबे को विफल कर दिया गया। यह अभियान सीमांत क्षेत्र को तस्करी, भय और अपराध मुक्त बनाने के उद्देश्य की दिशा में एसएसबी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अभियान के दौरान एसएसबी टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक आरती बुनकर ने किया एवं उनके साथ आरक्षी कृष्ण कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें