Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बनबसा: शारदा बैराज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान 42000 रुपए की भारतीय करेंसी के साथ एक युवक को पकड़ कर कस्टम के सुपुर्द किया

admin

Thu, Mar 13, 2025

बनबसा : नेपाल से भारत आ रहे एक युवक को 42 हजार रुपयों की भारतीय करेंसी के साथ चेकिंग के दौरान शारदा बैराज पुलिस ने पकड लिया। पुलिस ने पकड़ी गई धनराशि को जप्त कर बनबसा कस्टम के सुपुर्द किया। 

 पुलिस अधीक्षक अजय गणपति पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में भारत-नेपाल अन्तराष्ट्रीय सीमा पर निर्धारित सीमा से अधिक की धनराशि नेपाल राष्ट्र से लाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में गुरुवार को शारदा बैराज चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नेपाल राष्ट्र से भारत को निर्धारित सीमा से अधिक की 42 हजार रूपए ले जाने वाले करम चन्द सिंह पुत्र रूप सिंह, निवासी ग्राम धूसरा, थाना नानकमत्ता जिला उधम सिंह नगर को पकड़ा। बरामद धनराशि के संदर्भ में पूछताछ में उक्त व्यक्ति द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं दिए जाने और ना ही उनके द्वारा कोई प्रपत्र प्रस्तुत किये गए । पुलिस टीम शारदा बैराज चौकी प्रभारी अरविन्द कुमार, उप निरीक्षक जीवन जोशी, हेड कांस्टेबल दिनेश प्रसाद, एजाज अहमद, विजय सिंह राणा शामिल थे l

Tags :

जरूरी खबरें