Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

सुचना

: भारत विकास परिषद शाखा टनकपुर ने धूमधाम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

admin

Fri, Jun 21, 2024

टनकपुर/भारत विकास परिषद  शाखा टनकपुर के तत्वावधान मे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर नेहरू पार्क में योग अभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ । 

 शुक्रवार को आयोजित योग दिवस के मौके पर शाखा के अध्यक्ष राजीव आर्य  ने   योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम तत्पश्चात आसन एवं प्राणायाम के अभ्यास करवाएं अंत में मन को शांत करने वाला ध्यान का अभ्यास सिखाया गया। 

इन सभी श्वसन क्रिया संबंधित व्यायाम एवं विभिन्न योग मुद्राओं के द्वारा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, फेफड़ों का अच्छा व्यायाम तथा दीर्घायु पाने के अभ्यास के बारे में भी बताया । 

कार्यक्रम के दौरान ओबीसी मोर्चे के  जिलाध्यक्ष और भारत विकास परिषद के सदस्य  रवि कुमार द्वारा योग की महत्ता पर विचार व्यक्त किए गए साथ ही परिषद के अध्यक्ष आर्य जी ने अपने अनुभव से अवगत कराया एवं नियमित योग करने का आग्रह किया ।

इसके पश्चात ओबीसी मोर्चे  के प्रदेश मंत्री श्री कुलदीप गंगवार जी द्वारा योग गुरु श्री राजीव आर्य जी को सॉल भेंट करके सम्मानित किया गया तथा संस्था द्वारा भारत विकास परिषद द्वारा उनका भी सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर संजय गर्ग , संजय अग्रवाल  ,राजीव अग्रवाल , दीपक शारदा , अंकुर टंडन , अतुल शारदा , ध्रुव शारदा ,सीमाअग्रवाल  ,कल्पना अग्रवाल , बीना अग्रवाल , भुवन चंद्र जोशी, सत्य प्रकाश गुप्ता, नवीन कोहली , तथा अन्य सभी सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें