Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: निकाय चुनाव से पहले टनकपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल व ढाबो पर चलाया सघन चेकिंग अभियान, 11 लोगों पर की चालानी कार्रवाई••

admin

Sun, Dec 29, 2024

[रिपोर्ट/ आबिद सिद्दकी ]

टनकपुर/ अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा व प्रभारी थाना टनकपुर एस एस कोरंगा के निर्देशानुसार पुलिस टीमो का गठन कर टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत ताबडतोड कार्यवाही कर होटल/ढाबो की चैकिंग कर होटल /ढाबो पर शराब पिलाने व शराब पीने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी । इस दौरान पुलिस अफसरो ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली। तथा ढाबा संचालकों को दिशा निर्देश भी दिया।

आपको बता दें पुलिस अधीक्षक अजय गणपति अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिले में कई अभियान संचालित कर रहे हैं। जिसके तहत यातायात नियमों का पालन करने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान लगातार जारी है। एस पी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस टनकपुर ने रविवार की देर रात्रि मे संचालित होटल ढाबा रेलवे व बस स्टेशनों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस अफसरो ने क्षेत्र में संचालित होटल ढाबो पर पहुंचकर वहां  तलाशी ली। इस दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई। रेलवे व बस स्टेशनों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ करते हुए  तलाशी ली गई।

कोतवाली पुलिस के अफसरो ने होटल व ढाबा संचालकों को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को आश्रय न देने, मादक पदार्थों की बिक्री न करने तथा ऐसे लोगों को आए दिन होटल व ढाबे पर आने की दशा में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करने को कहा।  प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि सघन चेकिंग अभियान के दौरान 11 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 2750 संयोजन राशि वसूली गई।

Tags :

जरूरी खबरें