Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: टनकपुर: नेहरू मोंटेसरी स्कूल में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया

admin

Wed, Oct 2, 2024

टनकपुर / शहर के नेहरू मोंटेसरी स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस को बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट विनोद प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि दो अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है। महात्मा गांधी जिन्हें हम प्यार से बापू भी कहते हैं। इन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सत्य में अहिंसा का मार्ग बताया, स्वदेशी और आत्मनिर्भर बनाया, स्वच्छता का महत्व बताते हुए सादा जीवन उच्च विचार और सबके लिए समानता का संदेश दिया।

गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित होकर लाल बहादुर शास्त्री भी स्वतंत्रता संग्राम के लिए सक्रिय हुए। स्वतंत्रता संग्राम में वे कई बार जेल गए और आजादी के बाद भी उन्होंने महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षकों ने मिलकर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया व पुष्प अर्पित किए।


पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने बच्चों को को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी ने हमें स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का महत्व सिखाया है। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में योगदान करना चाहिए व लाल बहादुर शास्त्री ने हमें सादगी, विनम्रता, देश भक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, शांति और अहिंसा का महत्व समझाया। कहा कि गांधी जी ने हमें सिखाया है कि छोटे-छोटे प्रयासों से भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जमुना महर, शिक्षिका तनु, उर्वशी, और बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें