Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

: पत्रकारों के हित- अधिकार संरक्षण के लिए संगठन लड़ेगा लड़ाई: चंद्र बल्लभ ओली💥💥

admin

Fri, Aug 2, 2024

चंपावत। जिला मुख्यालय में चंपावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद के पत्रकारों ने बैठक में प्रतिभाग कर अपने अपने विचार रखे साथ ही पत्रकारों के हितों में कार्य करने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।  

 प्राप्त समाचार के अनुसार शुक्रवार 2 अगस्त को संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली व दिनेश भट्ट के संचालन में आयोजित मासिक बैठक में पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों और इन पर आगे हुई कारवाही, संगठन के कोष को बढ़ाने, नए सदस्यों को जोड़ने, पिछली बैठक में अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पत्रकारों की घोर निन्दा करने और आने वाले समय में कैसे नई चुनौतियों से निपने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि इस माह स्वतंत्रता दिवस समारोह पर स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।  बैठक में वरिष्ठ पत्रकार गणेश पांडे, चंद्र शेखर जोशी, विनोद चतुर्वेदी, आबिद सिद्दीकी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, कुंदन बिष्ट, राजीव मुरारी, गिरीश बिष्ट, मोहन जोशी सहित अन्य लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही सभी लोगों ने नए सदस्यों को जोड़ने, पत्रकारों को धमकाने वालों पर कार्यवाही की मांग करने, सभी पत्रकारों का एक बीमा कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में सुरेश गड़कोटी, शंकर जोशी, राहुल महर, सुरेश उप्रेती, भगवान राम सहित अन्य लोग मौजद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें