Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: मुख्यमंत्री व आम आदमी का रहा मेरी पीठ में हाथ भाजपा प्रत्याशी, गोविंद वर्मा (लोहाघाट)

admin

Sun, Jan 26, 2025

■■ वास्तविक जन सेवक के रूप में उभरे है गोविंद

लोहाघाट। चंपावत जिले के निकाय चुनाव में अपनी सर्वाधिक वोटो से जीत का आंकड़ा बनाने वाले लोहाघाट नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद वर्मा अपनी जीत पर उनकी पीठ में लोहाघाट के आम लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हाथ मानते हुए आभार व्यक्त किया है। गोविंद अपने शालीन व्यवहार के कारण लोहाघाट नगर के लोगों के मन में ऐसे बसे हुए हैं कि वर्ष 2013 में उनकी पत्नी लता वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष की कुर्सी में बैठी थी। इसके बाद वर्ष 2018 में स्वयं गोविंद को इसी कुर्सी में लोगों ने बैठा दिया। तीसरी बार नगर के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में सम्मान के साथ इन्हें चेयरमैन की कुर्सी में बैठा दिया है। इसे कहते हैं जनता का वास्तविक सेवक । बाराकोट ब्लॉक के फरतोला गांव के सामान्य परिवार के गोविंद वर्मा का शालीन एवं आत्मीय व्यवहार, सबको साथ लेकर नगर का विकास करने की उनकी कार्य संस्कृति ,छोटे-बड़े को समान रूप से सम्मान देने एवं हर व्यक्ति के दुख सुख में परछाई की तरह उनका साथ देने वाले गोविंद की ऐसी तमाम खूबियों के कारण ही वह नगर क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता के रूप में उभरे है।

Tags :

जरूरी खबरें