Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

: ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग: बनबसा में रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम नहीं लगे इसलिए बनाया जाए ओवर ब्रिज■ कैप्टन भानी चंद

admin

Fri, Oct 4, 2024

बनबसा/ पाटनी तिराहे से कैनाल मार्ग पर जाने वाली सड़क पर रेलवे के समीप पडने वाले रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज बन जाने की मांग वर्षो से चली आ रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई उचित कार्यवाही न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर एनएचपीसी और पड़ोसी देश नेपाल को प्रतिदिन हजारों की तादाद में लोगों का आवागमन बना रहता है।

इसके अलावा दर्जनो गांवों के लोगों का इधर से ही आना-जाना होता है। रेल क्रॉसिंग ट्रेन आने से काफी देर पहले ही बंद कर दी जाती है। और जब तक वह स्टेशन से गुजर नहीं जाती है।  तब तक रेलवे क्रॉसिंग बंद रहता है। अगर इस बीच कोई दूसरी ट्रेन आ गई तो आधा घंटे से ज्यादा रेलवे क्रॉसिंग बंद हो जाता है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग जाता है। क्रॉसिंग के समीप कोई पेड़ पौधा या बैठने का स्थान न होने से कड़ी धूप में भी लोगों को इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा स्कूल आने जाने वाले गाड़ियों को भी वहां जाम में फंसे रहने से स्कूली बच्चों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने  इस गंभीर समस्या को देखते हुए रेलवे अधिकारियो को मांग पत्र भेज कर जल्द से जल्द ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें