Mon 24 Aug 2026

ब्रेकिंग

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

15 पुलिसकर्मी सम्मानित

स्थलीय निरीक्षण

सुचना

पर्यारण मित्रों की 13 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति, हड़ताल समाप्त : पालिका अध्यक्ष द्वारा सुध ना लिए जाने से सफाई कर्मियों में झलक रही नाराजगी

Abid Hussain

Wed, May 28, 2025

■■पर्यारण मित्रों की13 सूत्रीय मांगों पर बनी सहमति, कार्य बहिष्कार समाप्त

■■पालिका अध्यक्ष द्वारा सफाई कर्मचारियों की सुध न लेना बना चर्चा का विषय

टनकपुर : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे नगर पालिका परिषद के पर्यावरण मित्रों ने पालिका प्रशासन से सहमति बन जाने पर आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें पर्यावरण मित्र 23 मई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर थे, जिससे नगर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह चौपट हो गई थी।

बुधवार को पालिका के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पाठक व पालिका सभासदों के नेतृत्व में पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों के साथ बैठक की गई। जिसमें सभी 13 बिंदुओं पर सहमति बनने पर सफाई कर्मचारियो ने हड़ताल वापस ले ली। पर्यावरण मित्र संगठन के अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि ने बताया कि पालिका प्रशासन ने उनकी सभी मांगों पर अपनी सहमति दे दी है। जिसके बाद पर्यावरण मित्र बुधवार से ही काम पर लौट आए हैं। इस मौके पर सभासद हसीब अहमद, दिलदार अली, शैलेंद्र सिंह, राम रतन, विशाल बाबू, प्रवेश, संजय ,उर्मिला आदि मौजूद रहे। पर्यावरण मित्र अवकाश से समायोजित कर एसीपी का लाभ दिलाने, रिक्शा ठेले व सफाई उपकरण खरीदे जने, सामूहिक बीमा का भुगतान करने, गोल्डन कार्ड बनाने, बरसात से पूर्व रेनकोट खरीदेने सहित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्यबहिष्कार पर थे। पत्रकार वार्ता में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि ने बताया कि अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष   दीप चंद्र पाठक तथा पालिका बोर्ड के सभासदो के बीच बनी सहमति के चलते हड़ताल वापस ले ली गई है।  कहा कि इस मामले में पालिका अध्यक्ष द्वारा उनके मामले का संज्ञान नहीं लिया गया। जिसके चलते समस्त सफाई कर्मियों में नाराजगी झलक रही है।

Tags :

जरूरी खबरें