Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: मनिहार गोठ ग्राम पंचायत में किया गया आम के 1500 पौधों का वितरण

admin

Sat, Aug 5, 2023

टनकपुर/ मनिहार गोठ ग्राम पंचायत में पर्यावरण संतुलन के लिए सरकार के निर्देश पर मनरेगा  विकासखंड चंपावत के अंतर्गत बागवानी करने को लेकर  आम के पौधों का वितरण ग्राम प्रधान की मौजूदगी में किया गया। 

प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को ग्राम पंचायत मनिहार गोठ में आम के 1500 पौधों का वितरण मनिहार गोठ पंचायत भवन किया गया। पौधा वितरण के दौरान  ग्राम प्रधान आयशा खातून ने बताया कि  पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आम के पौधों का वितरण किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि आम की बागवानी लगाने से जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन होगा, वहीं दूसरी ओर फल की बिक्री कर किसान अच्छी आमदनी भी कमा सकते हैं।

इससे इलाके के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और क्षेत्र में खुशहाली आएगी। पौधा वितरण कार्यक्रम के दौरान जमीर हुसैन, नजीर हुसैन, बिलाल हुसैन, रईस हुसैन, मोहम्मद अमीन सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Tags :

जरूरी खबरें