Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन  को भयमुक्त, निष्पक्ष तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु  जिलाधिकारी चम्पावत एवं  पुलिस अधीक्षक  चम्पावत द्वारा ली गयी सुरक्षा बलों की ब्रीफिग 

admin

Wed, Jan 22, 2025

टनकपुर/ जनपद चम्पावत के गोरलचौड़ मैदान चम्पावत में  नवनीत पाण्डेय, जिलाधिकारी  चम्पावत एवं  अजय गणपित, पुलिस अधीक्षक  चम्पावत द्वारा कल 23.01.2025 को जनपद चम्पावत के 04 थाना क्षेत्रान्तर्गत (बनबसा, टनकपुर, चम्पावत तथा लोहाघाट) 23 मतदान केन्द्रों के 40 मतदान स्थलों में होने वाले नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन 2024-25 को भयमुक्त, निष्पक्ष तथा सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जोनल/सेक्टर पुलिस अधिकारियो तथा मतदान केन्द्रों में लगे पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिग की गयी।

मतदान में लगें सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों  को अनुशासित रहकर अच्छी वर्दी धारण करने, पोलिंग बूथ का भलीभांति निरीक्षण कर पायी गयी कमियों को पूर्व में ही सही करने, मादक पदार्थों का सेवन नही करने, सभी मतदाताओं को एक लाइन में लगाने( महिला –पुरूष अलग-अलग), किसी भी व्यक्ति द्वारा दिया गया आतिथ्य स्वीकार नही करने, पीठासीन अधिकारी की अनुमति के बगैर बूथ के अन्दर प्रवेश नही करने के निर्देश दिये गये।

 मतदाताओं के सम्बन्ध में किसी भी मतदाता द्वारा पोलिग बूथ पर ज्वलनशील पदार्थ (बीड़ी, सिगरेट,माचिस, लाइटर आदि) नही ले जाने, मतदान केन्द्र पर मोबाईल फोन, कैमरा तथा किसी भी प्रकार का ईलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग पूर्ण रूप से वर्जित रहने, 200 मीटर के दायरे के अन्दर प्रचार सामग्री नही लगाये जाने, मतदान केन्द्र पर अनावश्यक भीड़ को एकत्रित नही होने देने, जिला सूचनाधिकारी से अनुमित प्राप्त मीडिया कर्मी केवल मतदान स्थल में लगी मतदाताओं की लाईन की ही फोटो खींच सकते है, मतदान के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बाधित करने वाले व्यक्ति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारीयों को देकर वैधानिक कार्यवाही करने सम्बन्धी निर्देश दिये। 

Tags :

जरूरी खबरें