Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

सुचना

: टनकपुर में बारिश के चलते स्कूल की बाउंड्री दीवार गिरी, बिल्डिंग खतरे की जद में विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

admin

Sun, Jul 7, 2024

टनकपुर /भारी बारिश से जहां टनकपुर में स्थानीय लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं, पीलीभीत चुंगी के समीप स्थित टू रिवाइवल स्कूल की बाउंड्री  दीवार बारिश से ढह गई । बताया जा रहा है की बिल्डिंग भी खतरे के आगोश में समा गई है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार विद्यालय के प्रबंधक  एस सी दल ने बताया कि विगत तीन दिनों से हो रही लगातार वर्षा के चलते इस स्थान पर अत्यधिक पानी जमा होने से रविवार को स्कूल की बाउंड्री दीवार गिर गई । साथ ही विल्ड़िंग खतरे की जद में आ गयी है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी ही बारिश होती रही तो कभी भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। लगातार हो रही बारिश के पानी से भवन के निचले हिस्सों  में डेढ़ से दो फिट तक बारिश का पानी घुस गया। जिसे   बाल्टी व डिब्बों आदि से निकाला गया है। विद्यालय  प्रबंधक ने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इस स्थान पर जल निकासी कराने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें