Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: मुख्यमंत्री धामी के अथक प्रयासों से आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर बनी टनकपुर की अलग पहचान●● कैप्टन भानी चंद

admin

Sun, Mar 10, 2024

बनबसा/ गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर नगर से देश के विभिन्न शहरों के लिए  रेल संचालित हो रही हैं। उन्होंने इसका श्रेय राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े और अति पिछडे जनपद पिथौरागढ़ ,चंपावत तथा उधम सिंह नगर नगरों के लोगों को उक्त सुविधा मुहैया हुई है। और कहा कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में मुख्यमंत्री के रूप में अलग पहचान बनाने में सफल रहे हैं। आज अनेको योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तराखंड में अग्रणी रहने का श्रेय उन्हें  जाता है। वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री धामी एक दूसरे की पहचान बन गए हैं। इसके पीछे उनके कठोर परिश्रम स्व-अनुशासन परोपकार का भाव करुणा से ओत-प्रोत व्यक्तित्व और राग द्वेष के बिना हर तबके की भलाई के लिए तेजी से कार्य करने की विशिष्ट शैली प्रमुख है।

कैप्टन भानी चंद ने दो टूक शब्दों में कहा कि आजादी से पहले और आजादी के बाद 1947 से आज तक, इस तरह की सुविधा खासकर कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े और अति पिछड़े जनपदों को किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने नहीं  दिया था।इन जनपदों का हर एक नागरिक मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से आज देश ही नहीं बल्कि विश्व के मानचित्र पर टनकपुर की एक पहचान बनी है।

Tags :

जरूरी खबरें