Sat 12 Sep 2026

ब्रेकिंग

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

तीन साल से लापता किशन सिंह की तलाश, परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

जारी किए नोटिस

नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

सुचना

: टनकपुर में ईद उल फितर की नमाज का समय हुआ जारी, देखिए खबर किस मस्जिद में किस समय होगी नमाज

admin

Sun, Mar 30, 2025

■■ सर्वप्रथम मनिहार गोठ ग्राम पंचायत जामा मस्जिद में 8:30 बजे होगी ईद उल फितर की नमाज

टनकपुर में ईद उल-फितर की नमाज के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। इसके लिए अलग-अलग मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज होगी। ग्राम पंचायत मनिहार गोठ जामा मस्जिद के मौलाना मजीद उर रहमान के अनुसार मनिहार गोठ जामा मस्जिद में 8:30 बजे  ईद उल फितर की नमाज अदा की जाएगी।  वहीं शहर की पुरानी जामा-मस्जिद में यह नमाज सुबह 8:45 बजे होगी। शहर की नई जामा मस्जिद मे 9:00 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा होगी। ईद उल फितर की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर खास प्रबंध किए गए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें