Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: बनबसा में भाजपा प्रत्याशी रेखा देवी का चुनाव प्रचार अभियान तेज: कहा भाजपा के पक्ष में जगह-जगह दिख रहा मतदाताओं में जोश

admin

Tue, Jan 14, 2025

बनबसा/ निकाय चुनाव में जनता का रुझान भाजपा की ओर दिखाई देने से भाजपा कार्यकर्ता खासे गदगद दिखाई दे रहे हैं। यहां बनबसा में भाजपा  प्रत्याशी रेखा देवी ने डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी रेखा देवी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी को एक तरफा समर्थन मिल रहा है। साथ ही जनसभाओं मे खासा भीड़ देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में जगह-जगह लोगों मे जोश दिख रहा है। उन्होंने 23 जनवरी को कमल के निशान पर मोहर लगाकर उनके हाथों को मजबूत करने की क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है। भाजपा समन्वयक दीपक चंद्र पाठक ने नगर पंचायत प्रत्याशी रेखा देवी को कर्मठ और ऊर्जावान बताते हुए नगर पंचायत का नेतृत्व उनके हाथों में सौंपने का आह्वान किया।

  उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि आपने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में कमल खिलाया अब निकाय चुनाव में भी बनबसा नगर के बेहतर भविष्य के लिए कमल खिलाएं उन्होंने कहा कि चंपावत विधानसभा के विकास धामी सरकार के विकास कार्यों में जनता का रुझान भाजपा की ओर है। इस बार नगर पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। उन्होंने मतदाताओं से वादा किया कि शहर की जो प्रमुख समस्याएं है उनको प्राथमिकता के साथ दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि धामी सरकार की सोच सबका साथ सबका विकास की है सीएम धामी ने अपने कार्यकाल में प्रदेश को देश में  नई पहचान दिलाने का काम किया है।  सीएम धामी के मार्गदर्शन में चंपावत को नई पहचान मिली है। कहा की जनता अच्छी तरह जानती है। कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है। और भाजपा का ही नगर पंचायत अध्यक्ष विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष भाजपा कमलेश भट्ट ,हेमा जोशी, हरीश पांडे,संजय जोशी, दीपक रजबार,शंकर लाल वर्मा,संजय अग्रवाल,दीपक सक्सेना,राकेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,शकील अहमद,मुनीर खान, हर्षित गोयल,रुचि धस्माना,सुनीता मुरारी,संदीप पाठक,आशीष गर्ग,व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी,सुधा बिष्ट, महेश बाल्मीकि,विजय पाल,नन्हे लाल ,वीरपाल, आदि मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें