Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

का सम्मान

हैरान

सुचना

: मुकदमा दर्ज होने के 14 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर आरोपित, पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सी.ओ. से लगाई गुहार

admin

Sat, Dec 14, 2024

टनकपुर/  राफ्ट संचालक  विनय अरोड़ा ने पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा से मुलाकात कर उनके साथ हुई मारपीट के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पीड़ित विनय की पत्नी संजना ने बताया कि  मारपीट को लेकर बीती 1 दिसंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन मुकदमा दर्ज होने के 14 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  पीड़ित विनय अरोड़ा पुत्र गुलशन अरोड़ा ने इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में   बताया कि पर्स, चैन  को लूटने के साथ ही उनका जबड़ा भी तोड़ दिया था।

  लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। और आरोपी खुले आम घूम रहे हैं। पीड़ित ने स्थानीय लोगों के साथ पुलिस उपाधीक्षक से मुलाकात कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। इधर सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि पुलिस ने इस मामले मे एफआईआर संख्या 0144 / 2024 में मुकदमा अंतर्गत धारा -309 (6) भारतीय न्याय संहिता 2023 में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस को कुछ साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं । मामले में
पुलिस की जांच अभी भी जारी है। जांच में सही तथ्य पाए जाने पर आरोपियो को गिरफ्तार भी किया जाएगा ।

Tags :

जरूरी खबरें