Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: मेजर ध्यानचंद फाउंडेशन के सौजन्य से रोमांचक ओरिएंटियरिंग चैंपियनशिप का टनकपुर में हुआ शानदार आगाज,

admin

Mon, Oct 7, 2024

टनकपुर / मेजर ध्यानचंद फाउंडेशन के सौजन्य से  रोमांचक ओरिएंटियरिंग चैंपियनशिप का शानदार आगाज़ किया गया। जिसमें नगर, ग्रामीण, स्पोर्ट्स स्टेडियम और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के प्रतिभागियों ने अनोखे व रोमांचक खेल मे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। आयोजित ओरिएंटियरिंग चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव ध्यानचंद रहे। सुबह दस बजे से देर शाम लगभग पांच बजे तक विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित कर खेल का समापन हुआ।

रविवार को नगर क्षेत्र टनकपुर के ग्राम पंचायत मनिहारगोठ से लगे सालवनी  खेल मैदान मे ओरिएंटियरिंग क्लब की प्रेसिडेंट दीपा देवी की अध्यक्षता व जरनल सेक्रेटरी बीएल यादव के संचालन मे आयोजित रोमांचक खेल मे 65 प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया। जिसमें अलग अलग कैटेगरी मे महक, उमेश, गुंजन सकारी और अरुण नें प्रथम स्थान प्राप्त किया। फास्ट टाइम बालिका वर्ग मे महक नें पहला, काजल नें दूसरा और यामिनी नें तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ़ास्ट टाइम बालक वर्ग मे उमेश नें पहला, सुमित नें दुसरा और सुमित second नें तीसरा, फास्ट टाइम महिला वर्ग मे गुंजन सकारी नें पहला, ममता नें दूसरा इसके अलावा बच्चों की प्रतियोगिता मे अरुण नें पहला, मोहित नें दूसरा और विवान नें तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव ध्यानचंद नें बताया  कि ओरिएंटियरिंग रणनीति और साहसिक कार्य का एक रोमांचक खेल हैं। जो सहनशक्ति और नेविगेशनल कौशल को जोड़ता है। प्रतिभागी अपरिचित इलाके में नेविगेट करने के लिए मानचित्र और कंपास का उपयोग करते हैं, जिससे यह शारीरिक फिटनेस और मानसिक रणनीति दोनों का एक अनूठा परीक्षण बन जाता है। उन्होंनें कहा यह खेल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हुआ है और ध्यानचंद फाउंडेशन की पहल की बदौलत अब यह भारत में मजबूत जड़ें जमा रहा है। जिसके तहत टनकपुर मे आज पहली बार इस खेल का आयोजन किया गया हैं। जिसके बेहतर परिणाम सामने आये हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव  ध्यानचंद, प्रेसिडेंट दीपा देवी, जनरल सेक्रेटरी बीएल यादव, शम्मी कोहली, ऊषा देवी, कमलेश कुमार प्रहरी, कविता कोहली, दीपक चंद्र के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें