Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

: टनकपुर में विद्युत संविदा कर्मचारी आंदोलन की राह पर, काला फीता बांधकर जताया विरोध,

admin

Wed, Sep 25, 2024

टनकपुर/ विद्युत संविदा एकता मंच  के  आह्वान पर टनकपुर विद्युत उपखंड कार्यालय में उपनल के माध्यम से कार्योजित संविदा कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन करने का फैसला लिया है। बुधवार को टनकपुर विद्युत उपखंड कार्यालय में आंदोलन के प्रथम चरण में 25 सितंबर से 28 सितंबर तक  कार्यालय में तैनात संविदा कर्मचारियों द्वारा काला फीता बांधकर शासन में प्रबंधन का अपनी मांगों पर ध्यानाकर्षण के लिए सांकेतिक विरोध किया। स्टेशन ऑपरेटर मनोज कांडपाल ने बताया कि  30 सितंबर को उज्जवल मुख्यालय और एक अक्टूबर को ऊर्जा भवन, मुख्यालय देहरादून में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। संविदा कर्मचारियों ने प्रबंधन की संविदा कर्मचारियों की लगातार हो रही उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ऊर्जा के क्षेत्र मे संविदा कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। समस्त उपनल कर्मचारियो ने दो दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की दो टूक चेतावनी दी है।विरोध जताने वालों में सुनील शर्मा, पंकज ठाकुर, प्रमोद रावत, जनक चंद, विपिन पांडे, मोहम्मद रफीक आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें