Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में : गोकुल प्रसाद अभिभावक संघ के बने अध्यक्ष

Abid Hussain

Fri, May 9, 2025

टनकपुर/ ठा श्यामसिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज मे शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर सर्वसम्मति से गोकुल प्रसाद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। शुक्रवार को प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र पाठक की अध्यक्षता एवं भुवन शंकर पांडे के संचालन में आयोजित बैठक में अभिभावक संघ का गठन किया गया।

इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक संघ के सचिव  सदानंद भट्ट ने उपस्थित अभिभावकों के समक्ष गतवर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही संघ द्वारा छात्रों के लाभार्थ किये गये कार्यों का वर्णन किया और आगामी महत्वपूर्ण कार्यों हेतु सुझाव प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम मे राजेश पाण्डेय, जोहार सिंह महरा, चन्द्र प्रकाश जोशी कैप्टन एल डी तिवारी ने अपने अपने विचार प्रकट किये।  और छात्रों हेतु किये जाने वाले सुधारो को विस्तार से बताया इसके पश्चात् शिक्षक अभिभावक संघ की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे  गोकुल प्रसाद अध्यक्ष, हरीश चन्द्र पाठक उपाध्यक्ष, असफाक नवी कोषाध्यक्ष, आदि पदों का चयन किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें