Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

आबिद सिद्दीकी : जीएस खाती चंपावत जिले के होंगे नए मुख्य विकास अधिकारी

Abid Hussain

Mon, May 26, 2025

जीएस खाती चंपावत जिले के होंगे नए मुख्य विकास अधिकारी

चंपावत। गणेश सिंह खाती चंपावत के 19वे मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए हैं। श्री खाती रुद्रप्रयाग से इसी पद पर स्थानांतरित होकर चंपावत में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार का स्थान लेंगे। जिनका यहां से सहायक विकास आयुक्त पौड़ी के पद पर स्थानांतरण हो गया है। 27 बसंत देख चुके चंपावत जिले के गणेश सिंह खाती 19वे सीडीओ के रूप में अपना कार्यभार शीघ्र ग्रहण करेंगे। मूल रूप से बेरीनाग के कोराली गांव के निवासी श्री खाती की पहचान विभाग में तेजी से काम करने एवं विकास की नई सोच के साथ आगे बढ़ने वाले अधिकारी के रूप में मानी जाती है। इसलिए इन्हें मुख्यमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप बनाए जा रहे मॉडल चंपावत जिले में भेजा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें