Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय हल्द्वानी के द्वारा मंत्रालय की खरीद और विपणन सहायता योजना पर किया गया कार्यशाला का आयोजन

admin

Wed, Mar 26, 2025

टनकपुर/  भारत सरकार के एम.एस.एम.ई मंत्रालय  विकास कार्यालय, हल्द्वानी द्वारा आज बुधवार को होटल राजश्री, टनकपुर, जिला चंपावत में मंत्रालय की खरीद और विपणन सहायता योजना पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।  जिसमें क्षेत्र के तमाम लघु उद्यमियो  ने प्रतिभाग किया।

आयोजित कार्यक्रम मे सहायक निदेशक अमित मोहन ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं पर इकाइयों को जागरूक करना है। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इस नीति में केंद्र सरकार के सभी विभाग सीपीएसयूएस आदि को वार्षिक खरीद का 25% सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों से लेना अनिवार्य है। तथा एससी एसटी उद्यमियों से चार प्रतिशत तथा महिला उद्यमियों से तीन प्रतिशत लेना अनिवार्य है।

तथा जैम के माध्यम से कैसे सरकारी खरीद का भाग बना जा सकता है। इस संबंध में विस्तार पूर्वक भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं पर इकाइयों को जागरूक कराया गया। इसके अलावा यह कार्यक्रम इकाइयों को केंद्र राज्य की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की गई यह योजना 18 प्रकार के परंपरागत विषय से जुड़े विश्वकर्मा बंधुओं के उत्थान के लिए है। 

इनमें कारपेंटर, लोहार, सोनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची, धोबी, दर्जी, हथोड़ा, टूल किट,  ताला बनाने वाले मछली का जाल बनाने वाले आदि कुल 18 प्रकार के धंधे से जुड़े विश्वकर्मा बंधु इसका लाभ हासिल कर सकते है। और कहा कि उनके व्यवसाय के उत्थान के लिए केंद्र सरकार ऋण मुहैया करा रही है। इस योजना के तहत कॉमन सर्विस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।

आवेदन ऑनलाइन करने के बाद ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव के जरिए आवेदन के सत्यापन के बाद जिला स्तर पर स्क्रीनिंग होगी। पीएम विश्वकर्म योजना पर भी चर्चा की गई पीएम विश्वकर्म योजना में दिए जाने वाले लाभ और पंजीकरण कैसे करें इस पर विस्तार पूर्वक बताया गया।    उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट ई पैलेस सरकार से जुड़ने पर आप खरीदारी भी कर सकते हैं GEM विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा वस्तुओं तथा उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया है। यह ऑनलाइन मंच है। कार्यशाला में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, एमडी नंदा कॉन्वेंट जानकी खर्कवाल,  भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, पीएलवी किरण गहतोडी, सभासद सविता बिष्ट,  हसीब अहमद, योगेश पांडे, वकील अंसारी, चर्चित शर्मा, वर्षा शर्मा, साव्या वाल्मीकि, दिलदार अली, आशा भट्ट, शैलेंद्र सिंह, रोहित मित्तल, सहित तमाम उद्यमी शामिल रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सहायक निदेशक अमित मोहन के द्वारा नगर के वरिष्ठ व्यवसायी संजय अग्रवाल एवं सागर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें