Tue 25 Aug 2026

ब्रेकिंग

95 लोगों ने उठाया लाभ

लाख का सिंगल प्रीमियम बिजनेस

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

ग्रामीणों ने जताया आभार

सुचना

: टनकपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदी पत्रकारिता दिवस

admin

Thu, May 30, 2024

टनकपुर/ हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर  जिये पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी द्वारा पत्रकार बंधुओ के लिए  उत्सव गार्डन टनकपुर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र के समस्त पत्रकार बंधुओ द्वारा केक काटकर पत्रकारिता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चंद देवा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। कहते हैं समाज को आईना दिखाने का काम पत्रकार करते हैं। पत्रकारिता में देश और समाज के मुद्दों घटनाओं और समाचारों को देश भर के लोगों तक पहुंचाया जाता है। और उन्हें अवगत कराने की कोशिश की जाती है। इस पत्रकारिता को बढ़ावा देने और सराहने के लिए ही हर साल 30 मई

 के दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। साल 1826 में 30 मई के दिन हिंदी का यह पहला अखबार उदन्त मार्तण्ड निकाला गया था। इसके संपादक जुगल किशोर शुक्ला थे। इस पत्रकार के पहली बार छपने को ही  हिंदी पत्रकारिता दिवस का दिन मान लिया गया। इस अखबार का प्रकाशन कलकत्ता के बडा बाजार इलाके में हुआ था। यह अखबार साप्ताहिक था। और हर मंगलवार दिन पाठको तक पहुंचता था।कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह धामी, दीपक सिंह धामी, देवेन्द्र चंद देवा, आबिद हुसैन सिद्दीकी, भुवन पाटनी,नवी अंसारी,कुन्दन सिंह, विनोद पाल, शुभम गौड़, प्रकाश पुनेडा ,अमित जोशी, मंयक पंत, पुष्कर महर, आदि पत्रकार सहित दरबान मेहरा, निहाल सिंह,मोहन सिंह,गौरव साह,सुरज बोहरा जोगेन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें