Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

सुचना

: नियमों को दरकिनार कर पानी के घरेलू कनेक्शन का हो रहा है धड़ल्ले से कमर्शियल इस्तेमाल, विभागीय अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन

admin

Sat, Nov 2, 2024

■■ घरेलू कनेक्शन के बदले कमर्शियल रूप में इस्तेमाल से लगाया जा रहा रहा है भारतीय राजस्व को चूना■■

■■ स्थानीय निवासी बत्रा काम्प्लेक्स के प्रोपराइटर तनवीर आलम ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर जांच कराए जाने की करी मांग■■

टनकपुर/ जनपद चंपावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर में जल संस्थान के अधिकारियों के द्वारा  बरती जा रही लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। यहां जल संस्थान के अधिकारियों के ढुलमुल रवैया के चलते भारतीय राजस्व को चूना लगाने का क्रम लगातार जारी है। यह सब मामला आखिर है क्या इसके लिए हम आपको बताते हैं। यहां  घरेलू उपयोग के लिए वाटर कनेक्शन लेकर व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने के मामले में शिकायतकर्ता स्थानीय निवासी बत्रा कंपलेक्स के प्रोपराइटर तनवीर आलम ने कनिष्ठ अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान को पत्र भेजकर इस प्रकार के अवैध रूप से संचालित कनेक्शन की जांच कराए जाने की मांग की है । जल संस्थान के अवर अभियंता को भेजे गए पत्र में बताया गया कि शहर में कई स्थानों पर पीने के पानी के कनेक्शन का दुरुपयोग किया जा रहा है। पानी के कनेक्शन घरेलू होने के बावजूद कमर्शियल रूप में इस्तेमाल किए जाने से सरकार के राजस्व को हानि हो रही है। बताया कि शहर में स्थित खान पान के होटल और यात्रियों को ठहरने के होटल, चाऊमीन या रेस्टोरेंट या चाय की दुकानों में घरेलू कनेक्शन का दुरुपयोग कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी जानबूझकर  ऐसे इस्तेमाल किया जा रहे कनेक्शन के संदर्भ में नजर अंदाज किए हुए है। अधिकारियों कर्मचारियों की जिम्मेदारी होनी चाहिए थी कि वह हर स्तर से घरेलू और कमर्शियल पानी के कनेक्शन की जांच करें लेकिन आज तक किसी भी कर्मचारी अधिकारी द्वारा ऐसा नहीं किया गया इस मामले में तनवीर आलम ने अधिशासी अभियंता चंपावत को भी पत्र भेज कर जांच कराए जाने की मांग की है। 

Tags :

जरूरी खबरें