Thu 15 Oct 2026

ब्रेकिंग

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

सुचना

: नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में अमरबेल की तरह पनप रहे हैं अवैध क्लिनिक, अनजान बना स्वास्थ्य विभाग

admin

Tue, Jun 11, 2024

-■■■ नोटिस के बाद भी मिलीभगत से चल रहे अवैध क्लीनिक  जानकार भी अंजान बना है स्वास्थ्य विभाग

-■■■ मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप 

 टनकपुर: नगर और ग्रामीण क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों की बाढ़ आ गई है।कस्बे के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी अवैध रूप से क्लीनिक  का संचालन हो रहा है।जिम्मेदारों की अनदेखी से गरीब रोगियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। अभी कुछ दिन पूर्व मनिहार गोठ में संचालित क्लीनिक के संचालक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया था।

वैसे तो जिले में झोलाछाप अवैध क्लीनिकों  का जाल बिछा है। यहां कस्बे के अलावा आसपास के गांवों में भी झोलाछाप  क्लीनिक मिल जाएंगे।यह झोलाछाप बिना संसाधनों के ही गंभीर रोगों का भी इलाज करते हैं। मरीजों के स्वास्थ्य से ही नहीं बल्कि उनके जीवन से भी खिलवाड़ हो रहा है। पैथोलॉजी लैबों से इनकी सांठगांठ रहती है और अनावश्यक रूप से लोगों की जांचें कराते हैं।ऐसा नहीं कि जिले के आला अफसरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन सांठगांठ के चलते झोलाछाप अमरबेल की तरह पनप रहे हैं।

■■ नोटिस के बाद चलता है साठगाठ का खेल

नाम न छापने की शर्त पर स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों द्वारा मालूम चला है। कि विभाग द्वारा सीएचसी स्तर पर अवैध क्लीनिको को चिह्नित कर नोटिस तो जारी किया जाता है।लेकिन साठगांठ के चलते कार्यवाही केवल औपचारिकता तक सिमट कर रह जाती है और विभाग इनके विरुद्ध कार्यवाही नहीं करता। यदाकदा या फिर किसी घटना के बाद विभाग की मजबूरी में नींद जगता है तो फिर इन अवैध क्लीनिक  संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है।लेकिन यह कार्यवाही भी औपचारिक भर होती है।

■■ झोलाछाप संचालकों की जानकारी कराई जाएगी।अगर नोटिस दिया गया है तो कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।साथ ही अवैध क्लीनिको के विरुद्ध वैधानिक व विभागीय कार्यवाही अवश्य की जाएगी।पूर्व में भी कार्यवाही होती रही हैं। - के के अग्रवाल,सीएमओ टनकपुर■■■

Tags :

जरूरी खबरें