Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: महत्वपूर्ण खबर: अद्वैत आश्रम मायावती में निशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा शिविर 29 अक्टूबर से, यहां अन्य रोगों का भी किया जाएगा इलाज इसके लिए देखें खबर

admin

Mon, Oct 28, 2024

रिपोर्ट /गणेश दत्त पांडे (लोहाघाट)

■■ हड्डी रोग शिविर में भी लग रही है रोगियों की लंबी कतार■■

लोहाघाट। अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय में 29 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विशेष निःशुल्क स्त्री रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए हैदराबाद से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गायत्री एवं डॉ जयप्रदा यहां पहुंच चुकी हैं। चिकित्सालय में हड्डी रोग विशेषज्ञ का शिविर पहले से ही चल रहा है जो 29 नवंबर तक चलेगा। विख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गोडबोले द्वारा यहां सैकड़ो बात, गठिया, हड्डी रोगों से परेशान रोगियों का उपचार कर उन्हें राहत दी जा रही है। धर्मार्थ चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज के अनुसार चार से 29 नवंबर तक यहां विशेष दंत रोग चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें दांत के सभी प्रकार के रोगियों का मुक्त उपचार किया जाएगा। अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद जी महाराज ने लोगों से निःशुल्क शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें