Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

: बनबसा में टैक्सी चालकों ने लगाया सशस्त्र सीमा बल के जवानों पर गाली गलौज, व मारपीट का आरोप: समिति ने पुलिस को दी तहरीर

admin

Tue, Aug 20, 2024

बनबसा : देवभूमि वाहन संचालन समिति ने सशस्त्र सीमा बल की चौकी पर चेकिंग के नाम पर टैक्सी चालको के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।

 प्राप्त समाचार के अनुसार देवभूमि वाहन संचालन समिति के सदस्यों के द्वारा थाने में ज्ञापन देकर सीमा पर एसएसबी के जवानों द्वारा टैक्सी चालको के साथ मारपीट गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए ज्ञापन दिया गया। दिए गए ज्ञापन में कहा चालक शंकर मौर्या व भूरा खान के साथ सीमा पर एसएसबी के जवानों के द्वारा मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। वहीं देवभूमि वाहन संचालन समिति के अध्यक्ष रफी अंसारी ने बताया कि एसएसबी चैकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान जवानों के द्वारा टैक्सी चालको के साथ बदतमीजी व मारपीट की जा रही है। जिसके कारण चालको में भय‌ का माहौल है। उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा की एसएसबी के द्वारा टैक्सी स्वामी व चालको के साथ बदतमीजी व मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती है। समिति ने पुलिस प्रशासन से चालको के साथ मारपीट करने वाले एसएसबी जवानो के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।  कार्यवाई न होने पर समिति क्षेत्र के सभी टैक्सी संचालको को साथ लेकर आंदोलन करेगी। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि उनके पास मामले की शिकायत आई है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Tags :

जरूरी खबरें