Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: टनकपुर के मनिहार गोठ में आकाशीय बिजली गिरने से किचन का लिंटर फटा, कई घरों के विद्युत उपकरण फुंके•••

admin

Tue, Jul 11, 2023

टनकपुर क्षेत्र के गांव मनिहार गोठ मे मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से रसोई का लिटर फट गया। कई ग्रामीणों के घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंक गए।

प्राप्त समाचार के अनुसार मनिहार  गोठ निवासी नासिर हुसैन पुत्र जाकिर हुसैन के मकान पर मंगलवार की दोपहर तेज कड़कड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली मकान व  किचन की छत को चीरती हुई निकल गई। जिससे किचन का लेंटर फट गया व मकान में दरार पड़ गई। घर में लगे विद्युत उपकरण भी फुंक गए। घटना के दौरान परिजन मकान के अंदर  थे। किचन में नासिर हुसैन की पत्नी नरगिस खाना बना रही थी इस बीच तेज आवाज होने से वह बेहोश हो गई जिसे स्वास्थ्य परीक्षण हेतु अस्पताल ले जाया गया गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीण अहमद हुसैन इजहार हुसैन कादिर हुसैन ने बताया कि उनके घर में लगे विद्युत उपकरण पंखे, , मोटर, इन्वर्टर, , विद्युत बोर्ड व वायरिग आदि फुंक गए ग्रामीणों ने घटना की सूचना लेखपाल को दी है।

Tags :

जरूरी खबरें