Fri 14 Aug 2026

ब्रेकिंग

एनसीसी कैडेट्स हर घर तिरंगा और टीबी मुक्त भारत का संदेश लेकर निकले

दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

बेचने वालों को चालान की चेतावनी, पॉलीथिन व सड़क किनारे गंदगी पर 3500 रूपए जुर्माना

‘नंदा शिखर सम्मान’

से मांगी तत्काल व्यवस्था”

सुचना

: टनकपुर में बेलगाम ई रिक्शा चालक कर रहे हैं मनमानी, नियम पांच का तो बैठा रहे हैं दस सवारी, अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन

admin

Thu, Jun 13, 2024

टनकपुर/ शहर में बेलगाम ई-रिक्शा चालक सवारी के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वे अपने छोटे से वाहन में ओवरलोड सवारी भर रहे हैं, इससे ई-रिक्शा पलटने का खतरा बना रहता है। जिससे लोगों की जान भी जा सकती है।
आरटीओ व प्रशासन इन सभी से बेखौफ है। और लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे निजी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर रहा है।

अहम बात यह है कि जानकारी के बाद भी न तो एआरटीओ इस पर रोक लगा पा रहे हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस ही इस पर कोई कारगर कदम उठा पा रही है। मनमानी का आलम यह है कि ये मानकों के विपरीत सवारियां ठूस- ठूस कर शहर की सड़कों पर फर्राटा  बन रहे हैं। जबकि नियम अनुसार एक  साथ ई रिक्शा में पांच लोग ही बैठ सकते हैं। 
--------
सीन एक
टनकपुर स्टैंड से एक ई-रिक्शा चालक निर्धारित से अधिक सवारियां भर कर रेलवे स्टेशन की ओर निकला, ओवर लोड होने से बाहर की तरफ सवारियों का पैर निकला हुआ था, इससे सामने से ऑटो से सवारी को घायल होने की भी संभावना थी, लेकिन ऑटो चालक इसके बावजूद एक और सवारी बैठाने के लिए जद्दो-जहद करता रहा।
----------
सीन दो
मेला क्षेत्र में भी यही हाल दिखाई दिया। जहां निर्धारित से अधिक सवारियां भरकर ऑटो चालक फर्राटा भरकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें