Thu 25 Jun 2026

ब्रेकिंग

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

जल जीवन मिशन की पाइपलाइन सूखी, टोटी से आज तक नहीं टपकी एक बूंद पानी

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

सुचना

: निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा ने अपनी जबरदस्त चुनावी लहर से क्षेत्र में मचा दी हलचल, कहा भारी अंतर से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर

admin

Thu, Jan 9, 2025

टनकपुर। कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा ने निकाय चुनाव में अपनी जबरदस्त चुनावी लहर से क्षेत्र में हलचल मचा दी है। नगर क्षेत्र के अलावा तमाम वार्डो व विष्णुपुरी कालोनी से मिल रहे अपार जन समर्थन, से गदगद होकर कांग्रेस प्रत्याशी नें कहा  कि  भारी अंतर से कांग्रेस जीत की ओर अग्रसर हों रहीं है।

 आपको बता दें बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा नें नगर क्षेत्र के अलावा विष्णुपुरी कॉलोनी में पार्टी नेताओं के साथ डोर टू डोर पहुंचकर कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की। इनका चुनाव निशान हाथ का पंजा पूरे क्षेत्र में छाया हुआ है। और हर नुक्कड़ चौराहे और गली में हेमा वर्मा की छवि नजर आ रही है। वहीं जिला मुख्यालय से कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी नें टनकपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओ के अलावा मतदाताओं की नब्ज़ टटोली।

कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मला गहतोड़ी नें कहा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अलावा समर्थक भी लगातार प्रचार की कमान संभाले हुए है। उन्होंनें कहा इस बार मतदाताओं नें कांग्रेस को विजयी बनाये जाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि चुनावी रणनीति के तहत प्रचार प्रसार को बेहद सशक्त तरीके से अंजाम दिया है जिससे हेमा वर्मा की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। उनके समर्थकों का जोश और उमंग दिखता है। कि उनके पक्ष में भारी संख्या में लोग खड़े हैं। वहीं पार्टी प्रत्याशी हेमा वर्मा नें बताया उन्होंनें अभी तक नगर क्षेत्र के अलावा तमाम वार्डो में जनता से संपर्क किया है। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित मतदाताओं नें कांग्रेस के पक्ष में मतदान किये जाने की बात कहीं है। उन्होंनें कहा क्षेत्र की जनता के रुझानो के आधार पर कांग्रेस भारी अंतर से जीत हासिल करने जा रहीं है। कहा कि वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर आ रही हैं।  उनका कहना है कि वह जनता के बीच निरंतर संपर्क में है और उनका समर्थन प्राप्त कर रहे हैं जिसके चलते उनकी जीत को लेकर कोई भी संदेह नहीं है।

Tags :

जरूरी खबरें