Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

: निर्दलीय प्रत्याशी ना बिगाड़ दें राष्ट्रीय पार्टियों का समीकरण, नासिर हुसैन का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, कई माननीयो की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

admin

Fri, Jan 17, 2025

टनकपुर/ नगर में भाजपा और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। जहां भाजपा से पूर्व अध्यक्ष विपिन कुमार की साख दांव पर लगी है। वहीं  कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा  सहित विधायक हेमेश खर्कवाल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रीय पार्टियों का समीकरण निर्दलीय प्रत्याशियों ने बिगाड़ दिया है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है। वैसे वैसे नगर में चुनाव प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी हेमा वर्मा अपने समर्थकों के साथ दो-डोर जनसंपर्क अभियान में जुटी हैं।तो दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी विपिन कुमार जनसंपर्क के साथ नगर में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से नगर पालिका परिषद टनकपुर में अध्यक्ष पद पर दूसरी बार काबिज होने के लिए लगातार मतदाताओं के बीच जनसंपर्क में हैं।

सूत्रों की माने तो त्रिकोणीय मामले के आसार दिखाई पड़ रहे है। हालांकि ऊंट किस करवट बैठेगा यह अगले तीन-चार दिनों के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस व भाजपा में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार लगातार जारी है।  कांग्रेस से बागी होकर अध्यक्ष पद पर निर्दलीय ताल ठोक रहे नासिर हुसैन का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को नासिर हुसैन ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के नगर के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर अपने चुनाव चिह्न गैस सिलेंडर के लिए वोट मांगा। जनसंपर्क में उनके साथ समाज के सभी वर्गों के लोग नजर आए। उन्होंने मतदाताओं से आगामी 23 तारीख को चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर पर अधिक से अधिक मतदान कर उनके हाथों को मजबूत करने की अपील की है। 

Tags :

जरूरी खबरें