Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: भारत विकास परिषद की शाखा टनकपुर के नेतृत्व में धूमधाम के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

admin

Wed, Jun 21, 2023

टनकपुर/ भारत विकास परिषद  शाखा टनकपुर के तत्वावधान  आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे नेहरू पार्क  में योग अभ्यास का कार्यक्रम संपन्न हुआ । 

शाखा के अध्यक्ष राजीव आर्य  ने    योग दिवस प्रोटोकॉल के अनुसार सर्वप्रथम सूक्ष्म व्यायाम तत्पश्चात आसन एवं प्राणायाम के अभ्यास करवाएं अंत में मन को शांत करने वाला ध्यान का अभ्यास सिखाया गया। 

उन्होंने  सभी श्वसन क्रिया से संबंधित व्यायाम एवं विभिन्न योग मुद्राओं के द्वारा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, फेफड़ों का अच्छा व्यायाम तथा दीर्घायु पाने के अभ्यास के बारे में विस्तृत जानकारी दी

आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान  संरक्षक रोहताश अग्रवाल,  कोषाध्यक्ष  अजय देउपा के द्वारा मार्गदर्शन एवं योग की महत्ता पर विचार व्यक्त किए गए, साथ ही परिषद के अध्यक्ष आर्य जी ने अपने अनुभव से अवगत कराया एवं नियमित योग करने का आग्रह किया ।

इस अवसर पर  भुवन चंद्र जोशी, संजय कुमार, सत्य प्रकाश गुप्ता, रवि कुमार, भूपेंद्र सिंह सिंम्पी, कौशल तिवारी, सौरभ कलखुडियां, कैलाश गहतोड़ी (गहतोड़ी कम्प्यूटर्स), सहित शाखा के  सभी सदस्य परिवार सहित मौजूद रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें