Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

परिवीक्षा, बीमारी का दावा भी निकला झूठा

एआई कैमरों से सुरक्षित होंगे गांव, वन विभाग की अभिनव पहल

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

सुचना

: टनकपुर में रामलीला के सफल संचालन पर क्षेत्र के पत्रकारों को कमेटी द्वारा किया गया सम्मानित

admin

Mon, Oct 14, 2024

टनकपुर/ नवयुवक रामलीला कमेटी के द्वारा भव्य दशहरा महोत्सव के समापन कार्यक्रम में समाचारों के माध्यम से  विशेष सहयोग करने वाले क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कमेटी के सचिव मयंक पंत ने बताया कि 23 सितम्बर से चले इस भव्य महोत्सव के सफलतापूर्वक समापन में आपका विशेष योगदान रहा है।

आपने अपने समाचार पत्र/टीवी चैनल/पोर्टल के माध्यम से महोत्सव के संबंध में लगातार आम जन को जानकारी प्रदान की, जिससे महोत्सव में अच्छी संख्या में लोग उपस्थित हुए ।

आपके विशेष सहयोग के लिए नवयुवक रामलीला कमेटी द्वारा क्षेत्र के समस्त पत्रकारों को कार्यक्रम के सफल संचालन के सहयोग हेतु  सम्मानित करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी आशा करती है कि आगे भी आपका सहयोग बना रहेगा।

चूंकि कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में आपका विशेष योगदान रहा है, इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र देवा ने पहाड़ी गाना सुनाकर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वरिष्ठ पत्रकार द्वारा सुनाए गए गाने को सभी ने सराहा है। रामलीला कमेटी के द्वारा सम्मानित कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र चंद्र देवा, बाबूलाल यादव, आबिद सिद्दीकी दीपक धामी मोहम्मद कैफ सिद्दीकी अमित जोशी प्रकाश पुनेडा, नवीन भट्ट, विनोद जोशी, शुभम गौड़, जगदीश तिवारी सहित कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें