Wed 24 Jun 2026

ब्रेकिंग

400 कर्मियों ने लिया योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प

जांच की मांग

बड़े नाले की कराई तलीझाड़ सफाई"।

एसआईआर अभियान।

अब DigiLocker में भी मिलेगा बिजली बिल, देश की 68 बिजली कंपनियां प्लेटफॉर्म से जुड़ीं

सुचना

: बर्मा लाईन सड़क किनारे गंदा पानी बहने से स्थानीय लोग परेशान, पानी में बदबू आने से संक्रमण फैलने की आशंका,

admin

Tue, Sep 19, 2023

टनकपुर/ वर्मा लाइन  सड़क मार्ग के किनारे नाली का सही निर्माण न होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध है। इससे गंदा पानी रास्ते पर बह रहा है, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है।

बर्मा लाइन स्थित नालियों का निर्माण कार्य ठीक से नहीं कराया गया। जिसके चलते ठीक तरीके से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। महीनों से नाली जाम है। इससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। मोहल्ला निवासी शाहिद हुसैन, मुशाहिद हुसैन, फरजाना, मोहम्मद खुर्शीद, विशाल अग्रवाल आदि ने बताया कि सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आवागमन मे दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। , वे गंदे पानी के बीच से आने-जाने को विवश हैं। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जा रही है। पानी से बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। कई बार समस्या के निजात के लिए पालिका प्रशासन  को अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है इससे हम लोग परेशानी झेलने के लिए विवश हैं। कहा कि यदि समय रहते समस्या के समाधान नहीं हुआ तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश  जोशी ने बताया कि कुछ समय पूर्व  नाली की सफाई कराई गई है।  आज उनके संज्ञान में फिर यह मामला आया है। फिलहाल  जल्द से जल्द सफाई कर्मियों को भेज कर नाली के साथ ही मार्ग पर फैले पानी की साफ-सफाई कराई जाएगी। नाली से पानी क्यों बाहर आ रहा है इसके लिए अवर अभियंता से मौके पर निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

Tags :

जरूरी खबरें