Wed 14 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: चंपावत में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया कई वादों का निस्तारण

admin

Sat, Dec 14, 2024

टनकपुर/ अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत अनुज कुमार संगल के निर्देशानुसार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत भवदीप रावते के दिशा निर्देशन में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर, चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की गयी। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रथम पीठ सिविल जज (एस०डी०) द्वारा जिला न्यायालय चम्पावत में कुल 257 वाद का निस्तारण कर रू0 78,49,851/- (रू० अठहत्तर लाख उनचास हजार आठ सौ इक्यावन रू० मात्र) द्वितीय पीठ प्रियांशी नागरकोटी सिविल जज जू०डि० न्यायिक मजिस्ट्रेट, टनकपुर के न्यायालय के द्वारा कुल 94 वादों का निस्तारण कर कुल रू0 10,79,000/- (रू० दस लाख उनहत्तर हजार रू० मात्र) का सेटलमेन्ट किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद चम्पावत के समस्त न्यायालयों के प्री-लिटिगेशन के अन्तर्गत मनी रिकवरी के कुल 77 वादों का निस्तारण कर रू0 89,28,851/- (नवासी लाख अटठ्‌ठाईस हजार आठ सौ इक्यावन रू० मात्र) का सेटलमेंट किया गया।

   जनपद चम्पावत के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 351 वादों का निस्तारण कर रू0 7549078/- (रू० पचहत्तर लाख उन्चालीस हजार अठहत्तर रू०मात्र) का सेटलमेन्ट किया गया।

आयोजित लोक अदालत में जिला बार संघ के अधिवक्तागण, नामित सदस्यगण, पैनल अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारीगण तथा आम जनमानस के द्वारा प्रतिभाग किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे न्यायालय टनकपुर में न्यायालय कर्मचारी विजय वर्मा, अधिवक्ता विजय शुक्ला, किशोर राय, पी एल वी अधिकार मित्र  इज़हार अली, विजेंद्र अग्रवाल, अर्जुन सिंह, शमशाद बानो, किरण गहतोडी, अर्चना लोहनी,अजय गुरुरानी, हरीश गौड़, सोनी , सोनी जहां, प्रियंका पचौली व रीता ने प्रतिभाग किया। 

Tags :

जरूरी खबरें