Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का हुआ टनकपुर में शुभारंभ पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने दिलाई शपथ,

admin

Fri, Aug 11, 2023

टनकपुर। टनकपुर में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा के नेतृत्व में पालिका के समस्त कर्मचारियों ने  ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया

 साथ ही इस मौके पर देश की आजादी के लिए अपने जीवन को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सेना के जवानों जो भारत माता की सीमा पर शहीद हुए हैं उन जवानों को सम्मान देना है उनको नमन करना है उनको याद करना है उनके बलिदानों की चर्चा करनी है और उनके वीरता पराक्रम से हमें प्रेरणा लेनी है। 

 आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालिका अध्यक्ष ने पंच प्रण की शपथ दिलाई। मैं एक विकसित भारत निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की प्रतिज्ञा करता हूं, मैं अपनी समृद्ध संस्कृति विरासत को बढ़ावा देने और सुरक्षित करने में गर्व महसूस करने की प्रतिज्ञा करता हूं, मैं अपने प्रति अपने कर्तव्य एवं उत्तरदायित्व को पूरा करने की प्रतिज्ञा करता हूं, मैं हमारे देश के बहादुरो के बलिदान का सम्मान करने और देश की रक्षा और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने की प्रतिज्ञा करता हूं,

 उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, शहरी विकास मंत्री का आभार प्रकट करते हैं। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सभासद कपिल उप्रेती, योगेश पांडे, हसीब अहमद, तुलसी कुंवर, रईस अहमद, हुकमा अंसारी, पूजा टम्टा, वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद, विनोद बिष्ट, जेई लक्ष्मण बोहरा, अनुराधा, प्रिया बिष्ट, शगुन, मोहित, अनुराग, नीरज सिंह, प्रकाश नेगी, अर्जुन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें