Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

फोकस पर्यावरण संरक्षण का संदेश, परिसर में किया वृक्षारोपण

कांति सिंह (जीएम)

साजिश नाकाम

का हुआ सम्मान

सहायक उपकरण व योजनाओं का लाभ

सुचना

: CISF मे दिखेगी "नारी शक्ति," ऑल- वुमेन बटालियन को गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

admin

Thu, Nov 21, 2024

■■ गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद टनकपुर पावर स्टेशन में तैनात महिला कर्मियों में खुशी की लहर■■

एनएचपीसी मे तैनात सात महिला कर्मियों को इस बटालियन का हिस्सा बनने की उम्मीद >> राजेश कुमार¤¤ (असिस्टेंट कमांडेंट सीआईएसफ)

बनबसा/ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल जहां देश के हवाई अड्डो, सरकारी भवनो, स्मारकों, बंदरगाहो, ऊर्जा संयंत्र, आणविक प्रतिष्ठान, अंतरिक्ष अधिष्ठानो और दिल्ली  मैट्रो जैसी अहम जगह की सुरक्षा करता है। वहीं अब केंद्र सरकार ने सीआईएसफ में कार्यरत महिला कर्मियों को भी तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि महिला बटालियन के जिम्मे देश के महत्वपूर्ण संसाधनों जैसे एयरपोर्ट, मेट्रो, रेल और वीआईपी सुरक्षा होगी।   सीआईएसएफ की महिला कर्मियों को अब जल्द ही महिला रिजर्व बटालियन में शामिल किया जाएगा। इस संबंध में टनकपुर पावर स्टेशन बनबसा सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन स्थित सीआईएसएफ की महिला कर्मियों को महिला रिजर्व बटालियन की सदस्य बनने की आस जगी है। 

कहा कि टनकपुर पावर स्टेशन स्थित सीआईएसएफ में तैनात सात महिला कर्मियों को इस बटालियन में शामिल होने का मौका मिलने की उम्मीद है। गृह मंत्रालय द्वारा इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ की पहली बटालियन में एक कमांडेंट के नेतृत्व में 1025 महिला सिपाही तैनात होंगी।

Tags :

जरूरी खबरें