Thu 30 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

: नवागंतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पत्रकारों से हुए रूबरू कहा 2025 तक जनपद चंपावत को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाया जाएगा

admin

Fri, Aug 11, 2023

टनकपुर/ जिलाधिकारी  नवनीत पाण्डे द्वारा शुक्रवार को जनपद चंपावत के 23 वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया। नवांगतुक जिलाधिकारी  नवनीत पांडे 2015 के 

आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कई जिलों में उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य पदों एवं शासन में सेवाए दी हैं। वह शासन में अपर सचिव शहरी विकास, अपर सचिव मुख्यमंत्री, निदेशक शहरी विकास सहित अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की। प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री  की जनपद चंपावत को आदर्श चंपावत बनाने की परिकल्पना के अनुरूप प्राथमिकता के तहत जिले के विकास हेतु कार्य किया जाएगा और 2025 तक जनपद चंपावत को देश का एक सर्वश्रेष्ठ जिला बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य कराए जाएंगे, सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाए जाने हेतु प्रमुखता से कार्य कराए जाएंगे। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं को त्वरित गति से नागरिकों तक पहुंचाकर लाभान्वित करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताये गये जनपद स्तरीय जनहित के मुद्दों का समय रहते समाधान करना, मानसून सीजन के चलते आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए अलर्ट मोड में रहकर कार्य करना, सुरक्षा व्यवस्था/प्रशासनिक व्यवस्था दूरस्त रखना, जनपद में चल रहे इनेशियेटिव कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर जनता को कोई परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। वे योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए फील्ड में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करके योजनाओं की जानकारी लेंगे। सभी लाभार्थी परक योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। जनता से मिलने का जो समय निर्धारित है, उसके बावजूद भी दूरदराज से आने वाले फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर विश्वास न कर भ्रमण करके सभी लाभार्थी परक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उनके द्वारा स्वयं देखी जाएगी। जीरो टारलेंस के आधार पर कार्य किया जायेगा। जनपद में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।

   इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों  द्वारा जनपद के विभिन्न जनहित के मुद्दों के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।

      इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय, चंद्रशेखर जोशी, दिनेश पांडेय, सतीश जोशी, चंद्र बल्लभ ओली, गणेश पांडेय, संतोष जोशी, योगेश जोशी, हरीश पांडेय, दिनेश भट्ट अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें