Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: एसपी के निर्देश पर आवारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने के लिए बांधे गए रेडियम बैडं

admin

Sat, Sep 16, 2023

टनकपुर /  सड़क पर बैठे आवारा पशु रात के समय चालकों को नहीं दिखते हैं। जिससे अक्सर दुर्घटना होती रहती  हैं। इस तरह की दुर्घटना रोकने के लिए आवारा पशुओं के गले में पुलिस अधीक्षक चंपावत देवेंद्र पिंचा के निर्देश पर टनकपुर बनबसा क्षेत्र में रेडियम बैंड लगाने का कार्य किया जा रहा है।

सड़क पर आवारा पशुओ की संख्या बढऩे से दुर्घटना के मामले भी ज्यादा हो गए है।  सड़क पर मौजूद गायों के साथ अक्सर रात को दुर्घटना हो रही है। ऐसे में गायों की सुरक्षा के लिए टनकपुर शहर मे पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश वर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ उप निरीक्षक बीएस बिष्ट द्वारा हमराही कर्मचारी गण के साथ मिलकर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ऋषिकेश उपाध्याय, पवन पांडे,  मेघराज देवपा, सभासद हबीब अहमद, केशव भंडारी के सहयोग से  आवारा पशुओं के गले में रेडियम लगाने का कार्य किया जा रहा है ।

सीओ अविनाश वर्मा ने बताया कि थाना टनकपुर क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बनबसा मुख्य हाइवे बाजार क्षेत्र में घूमने वाले आवारा पशुओं को चिंहितत कर उनके गले में रेडियम पट्टी लगाई गई। तथा लोगों को अपने पशुओं को आवारा न छोड़ने तथा गौशाला में रखने के संबंध में जागरूक किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें