Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

: 18 वे स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रगीत की आन- बान-शान के लिए मर मिटने का हिमवीरों ने लिया संकल्प

admin

Thu, Jan 23, 2025

■■ आईटीबीपी की गरिमा व गौरव को बनाते आ रहे हैं हिमवीर-कमांडेंट।

लोहाघाट। आइटीबीपी की 36वी वहिनी का 18वा स्थापना दिवस राष्ट्रीय की आन-बान-शान के लिए मर मिटने के संकल्प के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर हिमवीरों ने भव्य व आकर्षक परेड का आयोजन किया। सहायक सेनानी अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित परेड की कमांडेंट डीपीएस रावत ने सलामी ली तथा निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों व जवानों को बधाई देते हुए कहा हमें इस बात पर गर्व है कि हम ऐसे बल से जुड़े हुए हैं जो विषम परिस्थितियों में झूसता हुआ राष्ट्र की सेवा करता आ रहा है।
कमांडेंट ने कहा आइटीबीपी को जो भी दायित्व मिले उनका उन्होंने निष्ठा के साथ निर्वहन कर आईटीबीपी की गरिमा व गौरव को बनाए रखा। उन्होंने आगे कहा 36वी वाहिनी के हिमवीरों ने प्रथम पंक्ति के सीमावर्ती गांव के लोगों के जीवन को सरल एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। कमांडेंट ने हिमवीर परिवारों को भी विशेष रूप से बधाई देते हुए राष्ट्र के लिए शहीद जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहां सीमा में तैनात जवानों के आत्म बल एवं उनके शौर्य व पराक्रम को बनाए रखने में उनकी परिवारों की अहम भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

Tags :

जरूरी खबरें