Sat 17 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत बूम वन क्षेत्र में किया गया वृक्षारोपण

admin

Mon, Aug 14, 2023

टनकपुर/ आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर चंपावत वनप्रभाग के बूम वन क्षेत्र नघान अनुभाग के पू॰ बस्तियां कक्ष संख्या 3 में   मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण कर वृक्षारोपण किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को गुलजार हुसैन वन क्षेत्राधिकारी  के निर्देशन में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की गई।

वन क्षेत्र अधिकारी श्री हुसैन ने बताया कि वृक्ष की महत्ता हम लोग सभी जानते हैं। लेकिन दुख इस बात की है कि इस पर हम लोग अमल नहीं करते हैं ।वृक्ष के इतने फायदे हैं जिनका जिक्र जितना भी करें वह कम होगा । हम लोग जलवायु परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। जितना अधिक तापमान आज हम लोग महसूस कर रहे हैं ।वर्षों पूर्व ईतना अधिक तापमान नहीं हुआ करता था। वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा का संतुलन वृक्षारोपण पर ही निर्भर करता है ।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से महत्वपूर्ण अवसरों पर वृक्षारोपण करने की अपील की है आयोजित कार्यक्रम में जामुन, रीठा, आंवला,  कचनार, आदि प्रजाति के 50 पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर पुष्कर दत्त भट्ट उप वन क्षेत्र अधिकारी, भरत सिंह नेगी वन दरोगा,  ऋषि पाल जोशी, अजय सिंह अधिकारी बीट अधिकारी मोहन राम, लालमणि जोशी, रविंद्र सिंह आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें