: सीएम धामी के जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर में मिष्ठान वितरण कर पर्यावरण मित्रों को किया गया सम्मानित
admin
Sat, Sep 16, 2023
टनकपुर/ उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन पालिका कार्यालय में धूमधाम के साथ मनाया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को सीएम धामी के जन्म दिवस के अवसर पर पालिका कार्यालय में पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका संचालन अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने किया।

पालिका सभागार में सीएम धामी के जन्म दिवस के अवसर पर समस्त सभासदों के द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान पालिका में अपने कार्यों में विशेष योगदान देने वाले पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया गया साथ ही मुख्यमंत्री धामी की दीर्घायु होने की कामना की गई आयोजित कार्यक्रम के दौरान पालिका के पर्यावरण मित्रों को ड्रेस बांटी गई।
पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा सहित पालिका बोर्ड के समस्त सभासदों ने मुख्यमंत्री धामी को शुभकामना संदेश डाक द्वारा प्रेषित किया। इस मौके पर सभासद हसीब अहमद, पूजा टम्टा, लक्ष्मण सिंह बोहरा और अभियंता बसंत राज चंद वरिष्ठ लिपिक सहित पालिका कर्मी और पर्यावरण मित्र उपस्थित थे
Tags :