Fri 16 Oct 2026

ब्रेकिंग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘कलाम का पैगाम देश के नाम’ कार्यक्रम के तहत किया पूर्व राष्ट्रपति को नमन

सशक्त भारत का संदेश

असमानता पर राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

draft title

सुचना

: विश्व ओजोन दिवस पर अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ,

admin

Sat, Sep 16, 2023

टनकपुर /चंपावत वनप्रभाग के बूम वन क्षेत्र,  सुखीढांग मे वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन के निर्देशन में विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

शनिवार को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा एवं ओजोन परत के संरक्षण के विषय में जागरूक किया गया। वन क्षेत्राधिकारी गुलजार हुसैन ने कहा कि हर साल 16 सितंबर के दिन विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है। भारत में ओजोन परत के संरक्षण हेतु 1991 में वियना कन्वेंशन पर हस्ताक्षर तथा सत्यापन किया तथा मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर ओजोन पदार्थों के संबंध में 1992 में हस्ताक्षर किए थे। 

उन्होंने कहा कि इसे ओजोन परत संरक्षण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने एवं इनका संरक्षण करने के लिए शपथ ली गई। इस मौके पर  वनकर्मी गिरीश चंद्र जोशी, ऋषिपाल जोशी, त्रिलोकचंद जोशी, मोहन राम ,होशियार सिंह, केशव दत्त भट्ट, शिक्षक डीके पांडे, चंद्रपाल, कमल राजन,  राजनाथ, उमेश कुमार ,महेंद्र पाल, शिक्षिकाएं कविता राणा, रूबी अग्रवाल, पूजा चंद सहित विद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें