: लायंस क्लब की 22वीं मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में पायल शाह के सिर सजा मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता का ताज
admin
Thu, Aug 17, 2023
टनकपुर/ पायल की मेहंदी ने दिल जीता तो अल्का एवं अंजलि की डिजाइन मेहंदी पर नजर टिकी रह गई। लायंस क्लब टनकपुर की 22वीं मेहंदी क्वीन-2023 प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया, लेकिन ताज सबसे बेहतरीन मेहंदी लगाने वाली पायल शाह के सिर सजा, विजेता प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया । लेकिन प्रथम पुरस्कार का विशेष सहयोग राजश्री होटल के मालिक संजय अग्रवाल मगन बिहारी के सौजन्य से दिया। गया।

प्राप्त समाचार के अनुसार लायंस क्लब 321-बी-1 टनकपुर की मेहंदी क्वीन प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सबसे सुंदर मेहंदी रचाकर पायल शाह ने पहला पुरस्कार जीता है। अल्का वर्मा दूसरे और अंजलि कश्यप तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने निर्धारित समय पर अपने हाथ में एक से एक सुंदर मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल में नैना गुप्ता, सुनीता चंद और सुचि अग्रवाल शामिल थीं। आयोजन में क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक छतवाल, सचिव रचित मेहरोत्रा, अभिषेक गुप्ता, रूपम अग्रवाल, मोनिका, बिन्नी, सोनम शारदा, शुभि अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया। लायंस क्लब अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने बताया कि शिक्षक दिवस पर क्लब द्वारा भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।

Tags :