: विश्व फोटोग्राफी डे पर फोटोग्राफर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का किया गया आयोजन
admin
Sat, Aug 19, 2023
टनकपुर/ तस्वीरों के जरिए हर किसी के इतिहास को संजो कर रखने वाली फोटोग्राफी का अपना इतिहास काफी पुराना है. विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाने की शुरुआत 1837 में फ्रांस से हुई थी. फोटोग्राफी की कला को बढ़ावा देना इसका उद्देश्य है. विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल चौधरी के नेतृत्व में मां पूर्णागिरी फोटोग्राफी एसोसिएशन ने मिलन वाटिका में सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया ।

इसमें क्षेत्र के सभी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर शामिल हुए कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर किया गया सभी ने विश्व फोटोग्राफी दिवस की एक दूसरे को बधाई दी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक राय ने बताया कि वेडिंग फोटोग्राफी के दौरान रात भर जागना पड़ता है जिससे स्वास्थ्य में प्रतिकूल असर न पड़े इस विषय में उन्होंने सभी को टिप्स बताएं । उन्होंने वेडिंग फोटोग्राफी करते समय किन चीजों का ख्याल रखा जाए इस पर भी प्रकाश डाला। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष के द्वारा फोटोग्राफी डे पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मां पूर्णागिरी फोटोग्राफी एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक राय, उपाध्यक्ष देव सिंह बोहरा, सचिव महेन्द्र सिंह प्रजापति, कोषाध्यक्ष भरत चड्ढा, संरक्षक राकेश कुमार पाण्डेय, ईश्वरी प्रसाद, दिनेश चंद भट्ट, तसलीम हुसैनी, भुवन सिंह बोहरा, मुकेश साहू, धन सिंह बोहरा, जीवन सिंह रेसवाल, नीरज सिंह , आदेश कुमार, हेमंत जेठी, आदि फोटोग्राफर मौजूद रहे।

Tags :