Wed 16 Sep 2026

ब्रेकिंग

लगा निशुल्क चिकित्सा शिविर

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

सुचना

: हवा की गति से चलने वाले बाइकर्स पर अब चला पुलिस का डन्डा

admin

Sun, Dec 8, 2024

●● पुलिस द्वारा चालानी कार्रवाई करने पर भी कम नहीं हो रही युवाओं की स्पीड

लोहाघाट। नगर में हवा की गति से चलने वाले बाइकर्स की स्पीड कम होने का नाम नहीं ले रही है। जब की पुलिस द्वारा विशेष अभियान चला कर दर्जनों चालान किए जा चुके हैं।
एसपी अजय गणपति के निर्देश पर प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में पुलिस ने बिना हेलमेट तेज गति से चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों पर लगाम लगाते हुए कार्रवाई की प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत ने बताया अभियान के तहत पुलिस ने तीन बाइक सीज की और ओवर स्पीड, बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग में 6 लोगों के चालान काटे गए तथा एक हजार रुपए का नगद जुर्माना वसूल किया गया प्रभारी थाना अध्यक्ष चेतन रावत ने बताया नगर को सुरक्षित यातायात देने के लिए लोहाघाट पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाया जाएगा वहीं पुलिस के अभियान से बाइकर्स में हड़कंप मचा रहा सड़कों से रफ्तार के सौदागर गायब नजर आए लोगों ने पुलिस के अभियान की सराहना करते हुए अभियान जारी रखने की मांग की अभियान में एसआई कुंदन बोहरा,कांस्टेबल अशोक पुरी, एएसआई धर्मेंद्र प्रसाद , हेड कांस्टेबल संजय जोशी,तुलसी प्रसाद जोशी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें